बसपा आज करेगी प्रत्याशियों की सूची जारी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) निकाय चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बसपा रविवार को इन सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर सूची जारी करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 03:01 AM (IST)
बसपा आज करेगी प्रत्याशियों की सूची जारी
बसपा आज करेगी प्रत्याशियों की सूची जारी

राज्य ब्यूरो, देहरादून: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) निकाय चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बसपा रविवार को इन सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर सूची जारी करेगी। माना जा रहा है कि अगले वर्ष लोकसभा चुनावों में महागठबंधन के तहत सीटों की दावेदारी के लिए बसपा इन निकाय चुनावों में मिले मतप्रतिशत को आधार बनाएगी।

बसपा इन निकाय चुनावों को प्रदेश में फिर से अपना राजनीतिक धरातल मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है। दरअसल, राज्य गठन के बाद पहली बार बीते विधानसभा चुनावों में ऐसा हुआ कि बसपा को एक भी सीट नहीं मिल पाई। इससे प्रदेश में बसपा को खासा झटका भी लगा। विधानसभा चुनाव के दौरान कई कद्दावर नेता पार्टी से किनारा कर गए थे। अब निकाय चुनाव होने जा रहे हैं तो बसपा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में खुद को स्थापित करने की तैयारी कर ली है। जिन स्थानों पर बसपा का प्रभाव है वहां जिताऊ प्रत्याशियों पर ही दांव खेलने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी प्रत्याशी उतार कर बसपा अपनी मौजूदगी का अहसास कराना चाहती है। दरअसल, बसपा की निगाहें अगले लोकसभा चुनावों पर भी टिकी है। यदि लोकसभा चुनावों में बसपा महागठबंधन के साथ रहती है तो वह उत्तराखंड की पांच लोकसभा में से कम से कम एक पर अपनी दावेदारी जरूर करेगी। इसके लिए उसे प्रदेश में अपना आधार दिखाना जरूरी है। जानकारों की माने तो यही एक अहम कारण है कि निकाय चुनावों में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है ताकि प्रदेश में निकाय चुनावों में मिले वोटों के आधार पर वह लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत सीटों पर दावेदारी कर सके।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान का कहना है कि बसपा सभी सीटों पर अध्यक्ष व पार्षद पदों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सभी जिलाध्यक्षों से संभावित प्रत्याशियों के नाम मिल चुके हैं। रविवार को बसपा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

chat bot
आपका साथी