मुख्यमंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में डॉ.पुरुषोत्तम दत्त कंडवाल द्वारा लिखित पुस्तक 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून की भूमिका' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून की अहम भूमिका रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:29 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन

राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में डॉ.पुरुषोत्तम दत्त कंडवाल द्वारा लिखित पुस्तक 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून की भूमिका' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून की अहम भूमिका रही है। यह पुस्तक भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में हमारे वीरों एवं बलिदानियों के योगदान की जानकारी देगी।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. कंडवाल ने देहरादून के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई भूमिका को संजोने का प्रयास किया है। डॉ. कंडवाल द्वारा लिखित पुस्तक में 1885 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का देहरादून में प्रभाव, आंदोलन का इतिहास, महिलाओं का योगदान, पत्रकारों की भूमिका व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस अवसर पर विधायक हरबंश कपूर, डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व भाजपा मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी