भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमा की समर्पण निधि, लोकसभा चुनाव जीतने का लिया संकल्प

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 10:43 AM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 10:43 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमा की समर्पण निधि, लोकसभा चुनाव जीतने का लिया संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमा की समर्पण निधि, लोकसभा चुनाव जीतने का लिया संकल्प

देहरादून, जेएनएन। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मंडलों में चेक और ऑनलाइन माध्यम से एक हजार से पांच हजार तक की रकम समर्पण निधि में जमा की गई। कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया। 

भाजपा धर्मपुर मंडल ने त्यागी रोड स्थित एक होटल में समर्पण दिवस मनाया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपाध्याय के विचारों के साथ आगे बढ़ने की अपील की। 

इस मौके पर लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की गई। कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक के चेक समर्पण निधि में जमा किए। 

इधर, आंबेडकर मंडल में भी समर्पण दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि समर्पण दिवस हर बूथ पर मनाया जाएगा। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 

समर्पण दिवस पर आयोजित हुए अलग-अलग कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, महामंत्री महेश पांडे, सुशील गुप्ता, माहेश्वर बहुगुणा, सतीश कश्यप, संजीव सिंघल, राजकुमार कक्कड़, राजपाल पयाल,विपिन खंडूड़ी, विशाल कुमार, पूनम, अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब बेचने पर कठोर दंड को विधेयक लाएगी सरकार

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले में उक्रांद ने मांगा आबकारी मंत्री का इस्तीफा 

यह भी पढ़ें: सुशील मोदी बोले, प्रियंका के सहारे चुनावी वैतरणी को पार करना कांग्रेस की गलतफहमी

chat bot
आपका साथी