हर बूथ पर 50 लोगों से जनसंपर्क करेगी भाजपा

भाजपा जिला देहरादून ने प्रत्येक बूथ पर 50 परिवारों से संपर्क कर केंद्र की उपलब्धि से अवगत कराने का निर्णय लिया है।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 02:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 05:29 PM (IST)
हर बूथ पर 50 लोगों से जनसंपर्क करेगी भाजपा
हर बूथ पर 50 लोगों से जनसंपर्क करेगी भाजपा

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा जिला देहरादून ने प्रत्येक बूथ पर 50 परिवारों से संपर्क कर केंद्र की उपलब्धि से अवगत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर विधानसभा में प्रभारियों को नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा महानगर में आयोजित जिला देहरादून की बैठक में प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर बूथ पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 30 जून को एक साथ हर बूथ पर शुरू होगा। 

उन्होंने कहा कि चार वर्ष की उपलब्धि को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएं ताकि आम लोगों को केंद्र की उपलब्धियां का लाभ मिल सके। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक में विधानसभावार जनसंपर्क प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई। 

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कलम सिंह रावत, धनदेश उनियाल, खेम सिंह रावत, संपूर्ण रावत, नगीना रानी, यशपाल सिंह नेगी, रविंद्र राणा, सूरत सिंह, आशा चौहान, विपुल मंदोली, दिनेश सजवाण, राजकुमार, रजनीश शर्मा, अमित, नितिन बत्र्वाल, राजेंद्र मनराल, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी जुलाई के पहले हफ्ते तक होगी गठित

यह भी पढ़ें: सचिवालय में भर्ती के नाम पर ठगी को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

यह भी पढ़ें: किशोर ने उठाई उत्तराखंड को वन प्रदेश घोषित करने की मांग

chat bot
आपका साथी