भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, महिलाएं मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की उन्नति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलाएं समाज की मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 07:53 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, महिलाएं मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, महिलाएं मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की उन्नति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलाएं समाज की मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारी को शास्त्रों मे देवतुल्य माना गया है।

शास्त्रों और पुराणों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है। महिलाओं के बेहतर भविष्य और उनके वर्तमान को संवारने के लिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्धि और सशक्तीकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार भी दिया है। 

इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण मिल सकेगा और वे आत्म निर्भर हो सकेंगी। सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के दे रही है। मुख्यमंत्री घस्यारी योजना महिलाओं के उत्थान में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

इस योजना के तहत महिलाओं को अब जंगल से सिर पर घास की गठरी लाने से छुटकारा मिल सकेगा। इसके साथ ही जंगल जाते वक्त महिलाओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इसी तरह सौभाग्यावती योजना से भी महिलाओं को काफी लाभ होगा। इन योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सक्षम और निर्भय नारी से बदलेगी समाज की तस्वीर, शिक्षा के माध्यम से लाया जा सकता है नया बदलाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी