Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

भाजपा ने नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जनता के बीच जाने का निश्चय किया है। इस कड़ी में राज्यभर में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी।

By Edited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 09:34 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 11:01 AM (IST)
Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा
Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) पर विपक्षी दलों के विरोध को देखते हुए भाजपा ने एक्ट को लेकर जनता के बीच जाने का निश्चय किया है। इस कड़ी में राज्यभर में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता लोगों को सीएए की खूबियों के बारे में बताएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने को नहीं, बल्कि नागरिकता देने को है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू, जैन, पारसी, ईसाई धर्म के व्यक्तियों के साथ हो रहे भेदभाव व उत्पीडऩ से त्रस्त होकर जो लोग भारत आए, उनको भारत में स्थायी नागरिकता का रास्ता खोला गया है। उन्होंने सीएए को लेकर विपक्ष पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।

इससे पहले बैठक में उन्होंने कार्यकताओं से कहा कि वे जनता को एक्ट की खूबियां बताएं और प्रखरता से अपनी बात रखें, ताकि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने ऊधमसिंहनगर में वर्षों से रह रहे बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों के संबंधित दस्तावेज व फार्म भरवाने को गठनायकों की व्यवस्था के निर्देश दिए।  प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने सीएए पर रोशनी डाली। संचालन प्रदेश महामंत्री खजानदास ने किया।

मंडल कार्यकारिणी व सम्मेलन की तिथियां तय

इस मौके पर मंडल इकाइयों की कार्यकारिणी पांच जनवरी तक गठित करने का निर्णय लिया गया। मंडलों में प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर समन्वयक घोषित किए गए। बताया गया कि गढ़वाल मंडल की जिला स्तरीय बैठक 10 जनवरी को देहरादून और कुमाऊं मंडल की आठ जनवरी को हल्द्वानी में होगी।

सुशासन दिवस के रूप में मनेगी जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: अभिनेत्री ऋचा चढ्डा बोलीं, जब तक नोटों पर गांधी हैं तब तक तो बोलने दे

कार्यकर्ताओं को हिदायत

प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सोशल मीडिया के मामले में कार्यकर्ताओं को हिदायत भी दी। कहा कि यदि सोशल मीडिया में किसी भी भाजपा कायकर्ता अथवा नेता पर कोई अनावश्यक टीका-टिप्पणी करेगा तो उस कायकर्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देहरादून पुलिस में छुट्टियों पर रोक

chat bot
आपका साथी