भाजपा सदस्यता अभियान की 13 जिलों में एक साथ शुरुआत

उत्तराखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होगा। देहरादून में इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 10:02 PM (IST)
भाजपा सदस्यता अभियान की 13 जिलों में एक साथ शुरुआत
भाजपा सदस्यता अभियान की 13 जिलों में एक साथ शुरुआत

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होगा। देहरादून में इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू करेंगे। नैनीताल में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट और राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख दुष्यंत गौतम द्वारा अभियान की शुरुआत की जाएगी।

भाजपा सदस्यता प्रमुख व प्रदेश महामंत्री खजानदास ने बताया कि उत्तराखंड में छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 13 स्थानों में सदस्यता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। देहरादून में मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश सदस्यता प्रमुख और प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल शामिल रहेंगे। नैनीताल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी मौजूद रहेंगे। उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी में सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, चमोली में राज्यमंत्री धन सिंह रावत, रुद्रप्रयाग में सांसद तीरथ सिंह रावत, पौड़ी में दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रुद्रपुर में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, बागेश्वर में दर्जाधारी केदार जोशी, पिथौरागढ़ में राज्यमंत्री रेखा आर्य और चंपावत में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व सांसद अजय टम्टा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

chat bot
आपका साथी