ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

ऋषिकेश लक्ष्मणझूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 05:00 PM (IST)
ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास कालोनी निवासी यश त्यागी (21 वर्ष) पुत्र महेश त्यागी अपने साथी चंद्रेश्वर नगर निवासी रवि कांत (23 वर्ष) पुत्र रमाकांत के साथ लक्ष्मणझूला की ओर से बाइक पर ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। चंद्रभागा पुल के निकट सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट ले लिया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 आपात सेवा द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां यश त्यागी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविकांत की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। वही, एक और अज्ञात 10 वर्षीय बच्चे को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

हरिद्वार में शोरूम में डकैती का फरार इनामी गिरफ्तार

मोरा तारा शोरूम में डकैती का फरार इनामी गिरफ्तार हो गया। मध्य हरिद्वार के मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में करीब 5 महीने पहले दिनदहाड़े बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ताऊ गैंग के मास्टरमाइंड सतीश चौधरी समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन विकास निवासी बुलंदशहर फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस ने बुलंदशहर पहुंचकर उसकी कुर्की की कार्रवाई भी की थी। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर एक पुलिस टीम ने बुलन्दशहर में दबिश देकर आरोपित विकास उर्फ हिमांशु पुत्र राजबहादुर निवासी मधु विहार नई दिल्ली हाल निवासी बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में, दो की मौत; एक घायल

chat bot
आपका साथी