भोपाटी की प्रधान यशोदा के प्रयासों को प्रियंका गांधी ने सराहा

नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत ग्रामसभा भोपाटी में ग्राम प्रधान यशोदा रावत द्वारा जनसहयोग से प्रवासियों के लिए नौ क्वारंटाइन केंद्र बनाए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसकी सराहना की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 08:28 PM (IST)
भोपाटी की प्रधान यशोदा के प्रयासों को प्रियंका गांधी ने सराहा
भोपाटी की प्रधान यशोदा के प्रयासों को प्रियंका गांधी ने सराहा

राज्य ब्यूरो, देहरादून: नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत ग्रामसभा भोपाटी में ग्राम प्रधान यशोदा रावत द्वारा जनसहयोग से प्रवासियों के लिए नौ क्वारंटाइन केंद्र बनाए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसकी सराहना की है। प्रियंका गांधी ने ग्राम प्रधान को पत्र भी भेजा है, जिसमें उनकी इस पहल को अनुकरणीय बताया गया है।

ग्राम पंचायत भोपाटी में भी 40 प्रवासी गांव लौटे हैं। नियमानुसार इन्हें क्वारंटाइन करने के लिए गांव के दो कमरों वाला स्कूल अपर्याप्त था। ऐसे में ग्राम प्रधान यशोदा रावत की पहल पर गांव के नजदीक नौ अस्थायी क्वारंटाइन केंद्र बनाए गए। वहां बिजली आदि की व्यवस्था भी की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के अनुसार प्रधान के इन प्रयासों की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ग्राम प्रधान यशोदा रावत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्राम प्रधान को भेजे पत्र में उनके सेवाभाव की प्रशसा करते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि सेवा भाव की इस मिसाल से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश ने भी फोन कर ग्राम प्रधान यशोदा रावत के साथ ही भोपाटी के ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी थीं।

chat bot
आपका साथी