महिलाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, जानिए

सेना में जनरल ड्यूटी में शामिल होने के लिए महिलाओं की भर्ती रैली आगामी 12 से 20 सितंबर तक लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर में आयोजित की जाएगी।

By Edited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 03:16 PM (IST)
महिलाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, जानिए
महिलाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, जानिए

देहरादून, जेएनएन। सेना में जनरल ड्यूटी (मिलिट्री पुलिस) में शामिल होने के लिए महिलाओं की भर्ती रैली आगामी 12 से 20 सितंबर तक लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर में आयोजित की जाएगी। यह खुली भर्ती रैली उत्तराखंड व उप्र की महिला उम्मीदवारों की लिए होगी। इन दोनों राज्यों से 4458 महिला उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है। 14 सितंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी की महिला अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग ले सकती हैं।

सेना भर्ती रैली के निदेशक कर्नल आशुतोष मेहता ने बताया कि दस्तावेजों की जांच व भर्ती रैली में शारीरिक मापदंड यानी लंबी दौड़, लंबाई, वजन आदि में सफल रहने पर अभ्यर्थियों का मेडिकल 15 सितंबर को भर्ती स्थल पर ही होगा। शारीरिक दक्षता के लिए निर्धारित मापदंड व मेडिकल में सफल रहने वाली अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर को होगी। इसके बाद बनने वाली मेरिट सूची के आधार पर ही मिलिट्री पुलिस के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन होगा।

बता दें, भारतीय सेना में अब तक सिर्फ अधिकारी रैंक पर ही महिलाओं की भर्ती होती रही है। यह पहला अवसर है जब सेना में जनरल ड्यूटी (मिलिट्री पुलिस) में महिलाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत की पहल पर ऐसा संभव हुआ है। सेना मुख्यालय ने बीती अप्रैल में इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कराई थी। देश के विभिन्न राज्यों से करीब दो लाख महिला उम्मीदवारों ने सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब सभी गेस्ट फैकल्टी को मिलेगा समान वेतन, इतना हुआ मानदेय

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती चरण में चार सौ पदों के लिए ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चरणबद्ध ढंग से भर्ती रैलियां आयोजित कर मिलिट्री पुलिस के 1700 पदों पर महिलाओं की तैनाती की जानी है। पहले चरण में पांच स्थानों पर खुली भर्ती रैली आयोजित होगी। इस क्रम में उत्तराखंड व उप्र के लिए भर्ती स्थल लखनऊ एएमसी सेंटर/डेटल कॉलेज स्टेडियम में बनाया गया है, जहां पर 12 सितंबर से खुली भर्ती रैली शुरू होगी। सैन्य प्रबंधन को उम्मीद है कि जिन-जिन महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है उनमें लगभग सभी उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल होंगी। उम्मीदवारों को दलालों व धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में यूजीसी रेग्युलेशन 2018 से होंगी भर्तियां, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी