उत्तराखंड विधानसभा का दो दिनी सत्र 24 जून से प्रस्तावित Dehradun News

उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 24 जून से प्रस्तावित है। इस विशेष सत्र में दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

By Edited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 09:02 AM (IST)
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिनी सत्र 24 जून से प्रस्तावित Dehradun News
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिनी सत्र 24 जून से प्रस्तावित Dehradun News

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 24 जून से प्रस्तावित है। इस विशेष सत्र में दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही कुछ विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे।

विधायी विभाग ने राज्य विधानसभा के 24 व 25 को प्रस्तावित सत्र का कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय को भेजा है। विधानसभा सचिवालय ने यह प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की। बताया गया कि सोमवार को इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जाएगा और फिर विधानसभा सत्र की विधिवत अधिसूचना जारी की जाएगी। विधानसभा के इस विशेष सत्र में पहले दिन दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

अगले दिन सरकार की ओर से जारी किए गए कुछ विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे। इसके अलावा कुछ अन्य विधायी कार्य भी सत्र के दौरान निबटाए जाएंगे। अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक फिलहाल सत्र की अवधि दो ही दिन रखी गई है। 

यह भी पढ़ें: दो वार्डों पर पार्षद के रिक्त पदों के लिए 18 से नामांकन, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री निशंक बोले, देश के लिए होगा प्रवासी भारतीयों की मेधा का उपयोग Dehradun News

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी