सहारनपुर से फरार शातिर पशु तस्कर दून में गिरफ्तार Dehradun News

क्लेमेनटाउन थाने की पुलिस ने पिपलेश्वर मंदिर रोड से शातिर पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। करीब ढाई महीने पहले आरोपित और उसके साथियों की सहारनपुर में पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 12:22 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 04:09 PM (IST)
सहारनपुर से फरार शातिर पशु तस्कर दून में गिरफ्तार Dehradun News
सहारनपुर से फरार शातिर पशु तस्कर दून में गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। क्लेमेनटाउन थाने की पुलिस ने पिपलेश्वर मंदिर रोड से शातिर पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। करीब ढाई महीने पहले आरोपित और उसके साथियों की सहारनपुर में पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें उसके साथी तो पकड़े गए, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो गया था। उसके खिलाफ रुड़की और सहारनपुर में दस मुकदमे दर्ज हैं।

एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि आरोपित की पहचान वकील उर्फ छोटा पुत्र नजीर निवासी गंदेवाड़ा फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यहां पशु चुराने की नीयत से डेयरियों की रेकी करने आया था।

 करीब ढाई महीने पहले फतेहपुर में उसकी और उसके साथियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें उसके गांव के सलीम, वजीर व कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं फैजान व सावेज की बिहारीगढ़ पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें फैजान को पैर में गोली लग गई थी। 

इसके बाद वह भी इधर-उधर छिपता फिर रहा था। पुलिस ने बताया कि तलाशी में वकील के पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसकी कार को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार; धारधार हथियार बरामद

chat bot
आपका साथी