सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री जावडेकर के सामने रखी ये मांगे, जानिए

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात कर उनके सामने कर्इ मुद्दे रखे। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने समाधान का भरोसा दिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 08:46 PM (IST)
सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री जावडेकर के सामने रखी ये मांगे, जानिए
सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री जावडेकर के सामने रखी ये मांगे, जानिए

देहरादून, जेएनएन। सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के चार हजार शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की। बलूनी ने हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल में शीघ्र ही स्थाई कुलपति की नियुक्ति के आश्वासन के साथ संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में छात्रावास के निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति देने पर आभार जताया है। 

राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के कर्इ मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य के चार हजार से अधिक शिक्षा मित्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) के कारण सेवा समाप्ति का संकट हैं। इसपर केन्द्रीय मंत्री जावडेकर ने असम और त्रिपुरा के शिक्षा मित्रों को दी गई राहत के अनुरूप परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। 

बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को ये भी बताया कि गढ़वाल विश्व विद्यालय में लम्बे समय से स्थाई कुलपति न होने से अनेक प्रोन्नतियां, शिक्षण और अध्यापन से जुड़े विषयों पर निर्णय अटके हैं। इसपर जावडेकर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कुलपति की नियुक्ति कर दी जाएगी। साथ ही विश्व विद्यालय में विजिटर नॉमिनी की नियुक्ति भी जल्द करने का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें: चार्टेर्ड अकाउंटेंट बनने की रखते हैं चाह, तो इस खबर को पढ़ना न भूलें; मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: अब सुभारती मेडिकल कालेज से शिफ्ट होंगे छात्र, जानिए वजह

यह भी पढ़ें: राजकीय महाविद्यालय की जमीन पर कब्जा, छात्रों ने किया प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी