ऋषिकेश में नमामि गंगे समिति की अखिल भारतीय कार्यशाला शुरू

नमामि गंगे समिति की अखिल भारतीय कार्यशाला का स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में शुभारम्भ हो गया है।

By sunil negiEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 05:44 PM (IST)
ऋषिकेश में नमामि गंगे समिति की अखिल भारतीय कार्यशाला शुरू

ऋषिकेश। नमामि गंगे समिति की अखिल भारतीय कार्यशाला का स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में शुभारम्भ हो गया है।
आज दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन नमामि गंगे के राष्ट्रिय संयोजक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रिय सह महामंतत्री संगठन शिव प्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, विनय सहस्रबुद्धि व हृदयनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि इस कार्यशाला में नमामि गंगे योजना के तहत भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। उनहोंने बताया कि अभी तक गंगा तट के सभी प्रदेशों में समितियों का गठन कर दिया गया है।

गंगा तट पर पड़ने वाले 1600 गांवों में भी समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी कार्यशाला में पहुंचेंगी। राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने गंगा स्वछता और अविरलता के प्रति अपनी वचनबद्धता को सरकार और संगठन के आधार पर पूरा किया है।
पढ़ें:-गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक को चुनौती देने वाली रिट दाखिल

chat bot
आपका साथी