अजय भट्ट बोले, कांग्रेस को नहीं दिख रहा है उत्तराखंड का विकास

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को उत्तराखंड का विकास नहीं दिख रहा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 08:26 AM (IST)
अजय भट्ट बोले, कांग्रेस को नहीं दिख रहा है उत्तराखंड का विकास
अजय भट्ट बोले, कांग्रेस को नहीं दिख रहा है उत्तराखंड का विकास

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने एकबार फिर से कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में विकास के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को राज्य में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी वजह ये है कि कांग्रेस नेताओं को दृष्टि दोष हो गया है। भट्ट ने कहा कि सच्चाई ये है कि कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी रही है और कांग्रेस शासनकाल में विकास पूरी तरह से ठप रहा था। 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इन्वेस्टर मीट के उद्घाटन के लिए सहमति पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी। भट्ट ने कहा कि बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 

अजय भट्ट ने कांग्रेस नेताओं से कहा जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उत्तराखंड का कोर्इ विकास नहीं हुआ। इतना ही नहीं उत्तराखंड कांग्रेस के एक बड़े नेता ने केन्द्र में मंत्री होने के बावजूद राज्य के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस के तहत हुर्इ सख्त कार्रवार्इ से भी कांग्रेस नेता सकते में हैं। 

यह भी पढ़ें: मलिन बस्तियों के लोगों के मालिकाना हक को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: घुसपैठियों पर सीएम त्रिवेंद्र ने हरीश रावत पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: जिलाध्यक्षों की सहमति से तय होंगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

chat bot
आपका साथी