विवाहिता को जलाने के प्रयास में आरोपित जेठ गिरफ्तार Dehradun News

मोरोवाला में नव विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में क्लेमेनटाउन पुलिस ने आरोपित जेठ को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपित फरार हैं सभी की तलाश की जा रही है।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 09:59 AM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 09:59 AM (IST)
विवाहिता को जलाने के प्रयास में आरोपित जेठ गिरफ्तार Dehradun News
विवाहिता को जलाने के प्रयास में आरोपित जेठ गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। मोरोवाला में नव विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में क्लेमेनटाउन पुलिस ने आरोपित जेठ को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि अन्य आरोपित फरार हैं, सभी की तलाश की जा रही है। 

बता दें, सीमा अहमद पुत्री स्व. शकील अहमद निवासी राजीवनगर तरली कंडोली, सहस्रधारा रोड ने बीते गुरुवार को क्लेमेनटाउन थाना पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप था कि उसकी शादी बीती 24 फरवरी को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन फिर सभी का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा। उसे बात-बात पर तंग किया जाने लगा। दहेज में नकदी और गाड़ी की मांग को लेकर ताने दिए जाने लगे। 

आरोप है कि 19 मई को भी पति, सास व देवरानी ने उसकी पिटाई की, जिसके बाद वह अपने भाई के साथ मायके चली गई। पांच अगस्त को कुछ रिश्तेदारों के प्रयास से ससुराल पक्ष के साथ समझौता हो गया। इसके बाद वह ससुराल आ गई, लेकिन परिवार वालों का रवैया फिर से पहले जैसा हो गया। 

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने चप्पल से पीटा, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

गुरुवार को ससुराल वालों ने उसे जमकर पीटा। जब पति अमजद घर आया तो उसने सीमा की एक न सुनी और उसने कहा कि वह उसे तलाक दे चुका है। इसका सीमा ने विरोध किया तो सभी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी। किसी तरह से सीमा ने आग बुझाई। 

यह भी पढ़ें: बच्चे को जबरन उठाकर ले जा रहे शख्स को लोगों ने घेरा, जमकर की धुनाई

मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उसका उपचार चल रहा है। आरोपित जेठ आबिद पुत्र शेर अली निवासी मोरोवाला को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: पीएसी के जवान ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, कोतवाली में जमकर काटा हंगामा; जानिए वजह

chat bot
आपका साथी