भाजपा का किसानों पर अत्याचार नहीं करेंगे बर्दाश्त : आप

भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा किसानों को उग्रवादी व खालिस्तान समर्थक बताने के साथ किसान आंदोलन को हाईजैक बताने वाले बयान की निंदा करते हुए आप कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध स्वरूप रैली निकालकर केंद्र सरकार व भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया। भाजपा प्रदेश

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 06:34 PM (IST)
भाजपा का किसानों पर अत्याचार नहीं करेंगे बर्दाश्त : आप
आप कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध स्वरूप रैली निकालकर केंद्र सरकार व भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा किसानों को उग्रवादी व खालिस्तान समर्थक बताने के साथ किसान आंदोलन को हाईजैक बताने वाले बयान की निंदा करते हुए आप कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध स्वरूप रैली निकालकर केंद्र सरकार व भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के कूच के दौरान पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग कर रोकने पर पुलिस व आप कार्यकर्त्‍ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान आप कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्त्‍ताओं ने आप के प्रदेश कार्यालय से भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक विरोध रैली निकाली और केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय से कुछ पहले ही पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर आप कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्त्‍ताओं व पुलिस के बीच तीखी नौंक झोक हुई। यहां आप कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार व भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया।

आप के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बताया कि बीते दिन एक प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे लाखों किसानों पर टिप्पणी करते हुए खालिस्तान समर्थक और इस आंदोलन को हाईजैक बताया था। आप पार्टी ने इस पर कडा विरोध जताते हुए अपने कार्यालय में इकट्ठा होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय का कूच किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आप कार्यकर्त्‍ताओं को बेरिकेडिंग लगाकर रोक रही है, लेकिन भाजपा के नेताओं के लिए पुलिस के अलग नियम है।

कहा कि पूरे देश में किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, जिस देश में अन्नदाता का अपमान होता है उस देश में कभी तरक्की नहीं हो सकती। भाजपा सरकार ने किसानों को उग्रवादी और खालिस्तानी समर्थक करार दिया, जो कि शर्मनाक है। आप पार्टी किसानों के हितों को पहले भी उठाती आई है और आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी। इसके बाद आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि किसानों के साथ पूरे देश में केंद्र सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के बिल का विरोध का पूर्ण समर्थन कर रही है। उन्होंने केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार किसानों के समर्थन में है और उन्हें हर सुविधाएं मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रही है। 

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया, हिमांशू पुंडीर, राजू मौर्य, राजेश शर्मा, अरशद अहमद, डिंपल, सीमा कश्यप, अशोक सेमवाल, विजय पाठक, सविता गिरी, रेनू कटारिया समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा ने आप पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप, कहा- वापस लें बयान और मांगे माफी

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार बीएसएनएल के कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए उपवास पर बैठे, हरीश रावत ने खुलवाया उपवास

chat bot
आपका साथी