विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखी एक मंच पर

संवाद सहयोगी, विकासनगर: होरावाला-चांदपुर स्थित अनुनाद पब्लिक स्कूल में चल रहे अखिल भारतीय हि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 07:14 PM (IST)
विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखी एक मंच पर
विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखी एक मंच पर

संवाद सहयोगी, विकासनगर: होरावाला-चांदपुर स्थित अनुनाद पब्लिक स्कूल में चल रहे अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के दो दिवसीय अ‌र्द्धवार्षिक अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। समापन के अवसर पर संस्था की उप महासभाओं सहित अन्य स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान की संस्कृति की झलक पेश की। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर मौजूद रहे।

समारोह में महासभा की अलग-अलग उप सभाओं से आए कलाकारों ने पारंपरिक नाटी व गिद्दा की प्रस्तुति के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई। जबकि, जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी संस्कृति से रूबरू कराती हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इसके साथ ही अनुनाद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि स्थानीय सामाजिक संगठन संस्कृति के संरक्षण के साथ ही सामाजिक एकता बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। संस्कृति के संरक्षण से युवाओं में संस्कार पैदा होते हैं, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक के तौर पर तैयार करते हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति व रीति-रिवाजों का संरक्षण करने को प्रेरित करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति में भौतिकतावाद समाहित है। जबकि, भारतीय संस्कृति व भारत के अलग-अलग समुदायों की स्थानीय संस्कृति में शांति, अध्यात्म व सद्भावना निहित है। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी गैरोला, प्रदेश अध्यक्ष हाकम चंद, राष्ट्रीय सचिव सुनीता रावत, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, अर¨वद सोलंकी, आशा चौहान, रचिता ठाकुर, सोहन लाल कपिल, राकेश शर्मा, ठाकुर भाग ¨सह, भूमि ¨सह, शुभम, दीपिका, अनीता, बबली, सुभाष, अवतार कौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी