उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला जिला शिक्षाधिकारी से

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षाधिकारी से मिला। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की विभागीय पदोन्नति न होने को लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:04 AM (IST)
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला जिला शिक्षाधिकारी से
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षाधिकारी से मिला।

उत्तरकाशी, जेएनएन। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षाधिकारी से मिला। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की विभागीय पदोन्नति न होने को लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस पर जिला शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने आश्वासन दिया कि 15 नवंबर से पहले सभी संवर्गों में पदोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिलाध्यक्ष उदय सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला शिक्षाधिकारी के साथ हुई वार्ता सफल रही। जिसमें सहमति बनी कि पदोन्नति के आदेश जल्द होंगे। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में कोविड-19 में कार्य करने वाले अध्यापकों को उपार्जित अवकाश मिलेगा। नियम अनुसार उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान, सेवानिवृत शिक्षकों के लंबित प्रकरण आदि मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में जनपदीय मंत्री जयदेव सिंह राणा, कोषाध्यक्ष डबल सिंह राणा, जनक सिंह बिष्ट, बिजेंद्र सिंह पंवार, विनोद असवाल, उत्तम सिंह राणा, दिनेश चौहान, श्रीराम बिष्ट, शरद सिंह महर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी