विधायक ने किया सत्तोवाली घाटी का निरीक्षण

देहरादून: कैंट विधायक हरबंस कपूर ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ड 49 द्रोणपुरी के सत्तोवाली घाटी क्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 08:10 PM (IST)
विधायक ने किया सत्तोवाली घाटी का निरीक्षण
विधायक ने किया सत्तोवाली घाटी का निरीक्षण

देहरादून: कैंट विधायक हरबंस कपूर ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ड 49 द्रोणपुरी के सत्तोवाली घाटी क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया। इसके बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय लोगों को क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यो को जल्द पूरे कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सुबोध पुंडीर, सोनू, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, राजेश चौधरी, सुंदेश्वर ठाकुर, सुदर्शन, विकास बेनवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी