पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने को लगा नेताओं का तांता

राज्य ब्यूरो, देहरादून: सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हालचाल जानने के लि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:01 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने को लगा नेताओं का तांता
पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने को लगा नेताओं का तांता

राज्य ब्यूरो, देहरादून: सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हालचाल जानने के लिए गुरुवार को उनके आवास पर नेताओं का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ ओल्ड मसूरी रोड स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर उनकी कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार रावत को ओल्ड मसूरी रोड स्थित अपने आवास के बाहर टहलते हुए चोटिल हो गए थे। उन्हें एक बाइकसवार ने टक्कर मार दी थी। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी चोट को मामूली बताया था। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री के चोटिल होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ उनके आवास पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

इसके बाद कांग्रेस कमेटी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पूर्व सीएम की बेडू-तिमला दावत आज

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को एक और दावत रखी है। इस बार यह बेडू व तिमला की है। इसका आयोजन उन्होंने अपने राजपुर रोड स्थित कार्यालय पर किया है।

chat bot
आपका साथी