आस्था पथ पर अराजक तत्वों का बोलबाला

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : तीर्थनगरी में गंगा किनारे बने आस्था पथ पर अराजक तत्वों का बोलबाला बना हुआ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST)
आस्था पथ पर अराजक तत्वों का बोलबाला
आस्था पथ पर अराजक तत्वों का बोलबाला

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : तीर्थनगरी में गंगा किनारे बने आस्था पथ पर अराजक तत्वों का बोलबाला बना हुआ है। अराजक तत्व यहां आये दिन आस्था पथ की खूबसूरती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात भी अराजक तत्वों ने यहां दो दर्जन से अधिक गमले तोड़े डाले।

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट से बैराज तक आस्था पथ का विस्तार है, जो शहर को खूबसूरत बनाने के साथ लोगों के लिये घूमने-फिरने का बेहतर माध्यम है। मगर, बनने के बाद से ही लगातार आस्था पथ अराजक तत्वों का भी अड्डा बना हुआ है। कभी आस्था पथ की स्ट्रीट लाइटें तो कभी रे¨लग और कभी बेंच यह लोग तोड़ देते हैं। इतना ही नहीं यहां लगे कूड़ेदान भी कई बार चोरी हो चुके हैं। आस्था पथ को नुकसान पहुंचाने के साथ यहां असमाजिक तत्व महिलाओं से छेड़छाड़ और मादक पदार्थ बेचने का काम भी कर रहे हैं।

अब एक बार फिर असमाजिक तत्वों ने आस्था पथ को बदरंग करने का काम किया है। शुक्रवार की रात्रि असमाजिक तत्वों ने यहां होटल गंगा किनारे से आगे शिव मंदिर तक करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में आस्था पथ पर लगे फूलों के दो दर्जन गमले तोड़ डाले। शनिवार की सुबह माíनंग वॉक पर गए लोगों ने जब आस्था पथ पर यह नजारा देखा तो वह हक्के-बक्के रहे गये। आस्था पथ पर नियमित भ्रमण करने वाले शिक्षक रंजन अंथवाल ने बताया कि शुक्रवार को रात तक सभी गमले सही सलामत थे, जबकि सुबह करीब दो दर्जन गमले टूटी हालत में मिले हैं। उन्होंने नगर पालिका व पुलिस से आस्था पथ पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

-------------

पुलिस चौकी नहीं खुली, गश्त भी नहीं

आस्था पथ पर एक पुलिस चौकी भी लंबे समय से प्रस्तावित है। मगर, पुलिस चौकी तो दूर आस्था पथ पर पुलिस गश्त की भी पुख्ता व्यवस्था नहीं है। फिलहाल कोतवाली की त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ही आस्था पथ पर गस्त और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है। मगर, करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे आस्था पथ पर चौबीसों घंटे नजर रख पाना भी संभव नहीं है। यही वजह है कि आये दिन आस्था पथ पर असमाजिक तत्वों का उत्पात सामने आ जाता है। पूर्व में भी आस्था पथ पर रे¨लग काट कर अवैध रूप से सीढ़ी का निर्माण कराये जाने का मामला प्रकाश में आया था, इस मामले में नगर पालिका ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

------------

आस्था पथ पर गमले तोड़े जाने का मामला संज्ञान में आया है। नगर पालिका इस मामले में पुलिस को तहरीर दे रही है। फिलहाल आस्था पथ पर रात को गस्त सुनिश्चित करने के लिये भी पुलिस को पत्र भेजा जा रहा है।

दीप शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, ऋषिकेश

chat bot
आपका साथी