उत्तराखंड में बिहार जैसे हालात चाहता है केंद्र

संवाद सूत्र, मसूरी: प्रदेश के खेल एवं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उत्तराखं

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 10:16 PM (IST)
उत्तराखंड में बिहार जैसे हालात चाहता है केंद्र

संवाद सूत्र, मसूरी: प्रदेश के खेल एवं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में भी बिहार जैसे हालात करना चाहती है। जिससे 2017 के विधानसभा चुनाव में उसे बखान करने का मौका मिल सके। यही वजह है कि प्रदेश के विकास के लिए मिलने वाले मदों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह बंद कर दिया है।

रविवार को मालरोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दिनेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र से पैसा न मिलने के कारण प्रदेश का विकास प्रभावित हो रखा है। 2018 में यहां राष्ट्रीय खेल होने हैं, इसके लिए भी पैसा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ पांचों सांसदों को जीत दिलाई थी, लेकिन आज वह लोकसभा में बैठकर तालियां बजाने के अलावा कोई काम नहीं करते। केंद्र सरकार और भाजपा सांसद प्रदेश के विकास की बजाय सत्ता से हरीश रावत और कांग्रेस को किस प्रकार हटाया जाए, इसके लिए चिंतित हैं। लेकिन, भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि बावजूद इसके सूबे में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बेहतर विकास योजनाएं चल रही हैं। प्रेसवार्ता के दौरान राज्यमंत्री जोतसिंह गुनसोला, पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी