अनुशासन ही भाजपा की पहचान: शिवप्रकाश

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्त

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 01:03 AM (IST)
अनुशासन ही भाजपा की पहचान: शिवप्रकाश

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को उसके अनुशासन के लिए पहचाना जाता है। राज्य में सभी सक्रिय सदस्यों को पार्टी की रीति नीति, परंपराएं व इतिहास का प्रशिक्षण देने के लिए 200 कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत एक पुरातन राष्ट्र है। पश्चिम व वामपंथी विचार इसे खंडित करने का प्रयास करते हैं, मगर हमारा पौराणिक इतिहास व संस्कृति इसको बार-बार पुष्ट करती है।

शनिवार को पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन ने कहा कि विभिन्न जातियों, भाषाओं व विकट भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भारत पूरे विश्व में एक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। कार्यशाला के प्रथम सत्र में नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनसंघ के गठन से लेकर केंद्र में भाजपा के स्थापना होने तक के पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की दो-तीन पीढि़यों ने संघर्ष कर पार्टी के केंद्र में सत्तासीन किया है।

पार्टी के इस इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना होगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर उदबोधन किया। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशभर के पार्टी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यशाला की प्रस्तावना परिचय कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। कार्यशाला में हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अल्मोड़ा सांसद अजय टमटा, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र रावत, विधायक हरबंस कपूर, मदन कौशिक, बंशीधर भगत, विजया बड़थ्वाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी