कार्यकर्ताओं को दिया जन संवाद का मंत्र

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल ने रविवार को बल्लीवाला चौक के समीप वैडिंग

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 10:45 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को दिया जन संवाद का मंत्र

जागरण संवाददाता, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल ने रविवार को बल्लीवाला चौक के समीप वैडिंग प्वाइंट में महासंपर्क अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार ने सभी बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराने को कहा। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे एकजुटता के साथ लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करने के साथ ही उनकी समस्याएं भी दूर करने करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, हरीश कोहली, अरुण गोयल, शक्ति सिंह पुंडीर, आदि उपस्थित थे। उधर श्रीदेव सुमन नगर मंडल ने भी राजपुर रोड स्थित होटल में महासंपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा के संगठन महामंत्री संजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से महासंपर्क अभियान की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष अजय भंट्ट ने महासंपर्क अभियान में अधिकाधिक लोगों से मिलकर जनसंपर्क कार्यो को बढ़ावा देने की अपील की। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के पीछे कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, कैलाश पंत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, अनिल डबराल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी