भाजपा नेता नरेंद्र स्वरूप मित्तल का निधन

जागरण संवाददाता, देहरादून भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र स्वरूप मित्तल का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 10:05 PM (IST)
भाजपा नेता नरेंद्र स्वरूप मित्तल का निधन

जागरण संवाददाता, देहरादून

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र स्वरूप मित्तल का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों और संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लंबे समय से बीमार चल रहे खुड़बुड़ा निवासी मित्तल का पिछले दो माह से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को देहरादून लाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनके गहरे ताल्लुकात थे। बाद में लक्खीबाग श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा नेता एवं गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने खुड़बुड़ा स्थित निवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, महामंत्री संगठन संजय कुमार, महामंत्री नरेश बंसल, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, महानगर महामंत्री हरीश नारंग आदि ने भी मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी की अपूरणीय क्षति करार दिया।

chat bot
आपका साथी