वनों को आग से बचाने की अपील

संवाद सूत्र, डोईवाला: ग्रीष्मकाल में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों व जन प्रतिनिधि

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 07:35 PM (IST)
वनों को आग से 
बचाने की अपील

संवाद सूत्र, डोईवाला: ग्रीष्मकाल में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों से जन सहयोग का आह्वान किया। जिससे अग्नि से प्राकृतिक संपदा व वनों में रहने वाले जीव जंतुओं का जीवन बचाया जा सके। वन विभाग ने इसके लिए कू्र स्टेशन भी बनाए हैं।

मंगलवार को देहरादून वन प्रभाग के तत्वावधान में डोईवाला सभागार में ब्लॉक स्तरीय अग्नि वन सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें उप वन प्रभागीय अधिकारी भरत सिंह ने कहा कि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो इससे पर्यावरण व जीव जंतुओं का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। वनों का मनुष्य से सदियों पुराना नाता है। अगर जंगल ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो पर्यावरण के साथ मनुष्य का जीवन भी असुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने वनों को अग्नि काल में बचाए रखने के लिए जन सहयोग की अपील की। उप जिलाधिकारी डोईवाला वंदना सिंह ने कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि वह वनों को सुरक्षा प्रदान करे। जन सहभागिता के बिना वनों को सुरक्षित रखना असंभव है। ब्लॉक प्रमुख बीना देवी ने इसमें सहयोग का आह्वान किया। लच्छीवाला रेंज अधिकारी विश्वपाल सिंह, ऋषिकेश रेंजर गंगासागर नौटियाल, बड़कोट हरि सिंह रावत, बीडीसी दरपान सिंह वोरा, प्रधान गीता सावन, डिप्टी रेंजर गगनदीप व मोहन सिंह रावत ने भी विचार व्यक्त किए। तीनों रेंज में बनाए गए क्रू स्टेशनों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एडीओ दीपेंद्र सिंह राणा, वन दारोगा सत्य प्रकाश बिंजोला, कुशराज सिंह, परमानंद भट्ट, मनसाराम गौड़, साईन खान, रमेश चंद थपलियाल, सुरेंद्र पाल, राजन बिष्ट, प्रीतम सिंह आदि स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी