संक्षिप्त समाचार

निधन पर शोक जताया देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समाज सेवी बलवंत सिंह मेहरा के निधन पर गहरा शो

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 01:01 AM (IST)
संक्षिप्त समाचार

निधन पर शोक जताया

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समाज सेवी बलवंत सिंह मेहरा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है।

लोन को मंत्री बनाने का विरोध

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जम्मू-कश्मीर सरकार में सज्जाद लोन को मंत्री बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सज्जाद लोन जैसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में रखना दुर्भाग्यपूर्ण है।

chat bot
आपका साथी