108 कर्मियों ने भरी हुंकार, कार्य बहिष्कार

पिछले दो माह से वेतन न मिलने समेत विभिन्न मागों को लेकर 108 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।

By Edited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 08:56 AM (IST)
108 कर्मियों ने भरी हुंकार, कार्य बहिष्कार
108 कर्मियों ने भरी हुंकार, कार्य बहिष्कार
जागरण संवाददाता, देहरादून: पिछले दो माह से वेतन न मिलने समेत विभिन्न मागों को लेकर 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के फील्ड कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले उन्होंने परेड मैदान से सचिवालय कूच किया, लेकिन कनक चौक पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। जिससे कर्मचारी धरने पर वहीं बैठ गए और सरकार व कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने तहसीलदार मुकेश चंद्र रमोला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेशभर से आए कर्मचारी सुबह परेड मैदान स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री ब्रजेश बनकोटी और 108 एंबुलेंस और केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव विपिन जमकोली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दो माह से कर्मचारियों को वेतन और भत्तों का भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारियों से ज्यादा काम लेकर उनका शोषण कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उनकी मागें नहीं मानी गई, तो वह बड़ा आदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान रामचंद्र खंडूरी, नीरज शर्मा, उपेंद्र रावत, रमेश बेंजवाल, शीशपाल कठैत, मनोज पंत, आशना, पूजा, च्योति, अनिल रावत आदि मौजूद रहे। ये हैं मांग -हरियाणा की तर्ज पर 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन एनएचएम के तहत किया जाए। फील्ड कर्मचारियों की कार्य अवधि 12 से घटाकर 8 घटे की जाए। अतिरिक्त कार्य कराने पर दोगुना भुगतान किया जाए। एंबुलेंस कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का भुगतान किया जाए। फील्ड कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाई जाए। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का शासन स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाए। जिसमें संघ पदाधिकारियों को भी रखा जाए। वाहनों में तकनीकी खामी को देखते हुए पुराने एंबुलेंस वाहनों को हटाकर नए वाहन खरीदे जाएं। बकाया वेतन और बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
chat bot
आपका साथी