दशहरा पर्व पर टनकपुर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा

विजया दशमी के दिन आंबेडकर नगर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)
दशहरा पर्व पर टनकपुर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा
दशहरा पर्व पर टनकपुर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा

टनकपुर, जेएनएन : विजया दशमी के दिन आंबेडकर नगर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर कलशयात्रा निकाली। मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं प्रेमा देवी के नेतृत्व में मंगलगीत गाते हुए कलश यात्रा के साथ शारदा घाट पहुंची और पवित्र जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में भगवान गणेश और मां पार्वती की भी विशेष पूजा की गई। इस मौके पर सुमन देवी, शांति देवी, सीता देवी, राजकुमार, शोभा देवी, शिवरानी, राजरानी, ओमवती, सुधामा, नन्हीं देवी, काजल समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुरेश विश्वकर्मा ने किया। मंदिर में दिन भर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी