हर कष्ट का होगा समाधान, लोकतंत्र पर रखें भरोसा : डीएम

जागरण संवाददाता चम्पावत हर कष्ट का समाधान होगा। इस लोकतंत्र पर भरोसा रखिए और अपने मताि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 11:05 PM (IST)
हर कष्ट का होगा समाधान, लोकतंत्र पर रखें भरोसा : डीएम
हर कष्ट का होगा समाधान, लोकतंत्र पर रखें भरोसा : डीएम

जागरण संवाददाता, चम्पावत : हर कष्ट का समाधान होगा। इस लोकतंत्र पर भरोसा रखिए और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। चुनाव बहिष्कार इस समस्या का समाधान नहीं। यह हमारे राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। मैं अपना काम कर रहा हूं और आप अपना काम करिए। तभी लोकतंत्र आपकी हमारी बात सुनेगा। यह बात मंगलवार को डीएम रणवीर सिंह चौहान ने रूईया कफल्टा के ग्रामीणों को समझाते हुए कही। जिसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए जागरूक हुए और चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की बात कही।

बता दें कि तल्ला देश के रूईया कफल्टा के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए लोक सभा चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। ग्रामीणों ने बताया कि जनपद के कन्यूड़ा, रूईया, कफल्टा तल्ला, कफल्टा मल्ला, गुरनागूंठ, पाली, आमगूंठ से सटे हुए ग्राम आज भी सड़क से वंचित हैं। जिस कारण ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया। मंगलवार को गोरलचौड़ मैदान पहुंचे ग्रामीणों को डीएम चौहान ने काफी देर समझाया और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एडीएम त्रिलोक सिंह मर्ताेलिया के साथ ग्रामीण दीवान राम, नारायण सिंह, ज्वाला दत्त जोशी, लीलाधर, राम सिंह, चतुर सिंह, कमल सिंह, मनोज सिंह, नरेश, बोध सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, चंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी