पुण्य तिथि पर स्व. गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

चम्पावत/लोहाघाट : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 27वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उनक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 10:54 PM (IST)
पुण्य तिथि पर स्व. गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित
पुण्य तिथि पर स्व. गांधी को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

चम्पावत/लोहाघाट : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 27वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने 21वीं सदी का भारत गढ़ने में राजीव गांधी के योगदान को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चम्पावत में जिला काग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के निर्देशन में राजीव गाधी की पुण्य तिथि मनाई। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर काग्रेस अध्यक्ष उत्तम देव, काग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, भगीरथ भट्ट, उमेश खर्कवाल, विकाश साह, काग्रेस नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, नरेश जोशी, मयूक चौधरी आदि कर्ता मौजूद रहे। लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकारी पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी की अध्यक्षता में चांद बोहरा, भुवन चौबे, अभिषेक गंगोला, गोविंद सिंह मेहता, गोविंद धौनी, लोकेश पांडेय, जीतेंद्र शाह, बसंत जोशी, राजीव देव आदि लोगों ने राजीव गाधी की पुण्य तिथि मनाई। बाराकोट में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी का भाव पूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, कैलाश राम, हरीश राम, होशियार सिंह, नारायण राम, जगदीश सिंह बोहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी