मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ खतेड़ा क्षेत्र

संवाद सहयोगी लेाहाघाट विकास खंड के खतेड़ा गांव में सतचूली महोत्सव के दौरान शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:29 AM (IST)
मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ खतेड़ा क्षेत्र
मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ खतेड़ा क्षेत्र

संवाद सहयोगी लेाहाघाट : विकास खंड के खतेड़ा गांव में सतचूली महोत्सव के दौरान शुक्रवार को महाकाली व देवी भगवती की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने रथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही दो दिवसीय महोत्सव का भी समापन हो गया।

ढोल नगाड़ों के बीच खतेड़ा गांव के बीच से निकली मां कालिका व भगवती की रथ यात्रा गांव की दुर्गम पहाड़ियों से सतचूली मंदिर लाया गया। रथ के आगे आगे देवता के गण चल रहे थे। पीछे पीछे महिलाएं देव आधारित गीतों का गायन कर रही थी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जयकारा लगाते चल रहे थे। रथ यात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। रथ में कालिका के देव डांगर के रूप में चंद्रकांत चिल्कोटी व भगवती के देव डांगर दलीप सिंह सवार थे। चवर गाय की पूछ हिलाकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। विल्वा बैताल के रमेश सिंह, कालसेन के धीरेंद्र सिंह, सिद्ध बाबा के खड़क सिंह, कैलपाल के सुनील रावत, जीवन सिंह, देवेंद्र सिंह, मां ललिता देवी ने भक्तों को आर्शीवाद दिया। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों खतेड़ा, नसखोला, काफली, कोट, बसान, सक्टा गांव, नाकोट, गंगनौला, किमतोली, ढोरजा, मड़ सहित नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों लोगों ने देवी रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। देर शाम तक सतचूली मंदिर में पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने पूजा अर्चना कर धन धान्य व वर्ष भर खुशहाली की मां भगवती व कालिका से कामना की। इस दौरान समिति के कै. पूरन सिंह डांगी, दान सिंह बोहरा, नाथ सिंह रावत, ग्राम प्रधान महेश सिंह, खड़क सिंह, भवान सिंह, प्रदीप चंद्र, गिरीश चंद्र, हयात सिंह, दीपक जोशी, अमर सिंह, माधो सिंह, डॉ. सुधाकर जोशी, एमएम जोशी आदि लोगो ने महोत्सव के सफल संचालन में सभी का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी