वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मियों का प्रदर्शन

चार माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को टनकपुर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:10 AM (IST)
वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मियों का प्रदर्शन
वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मियों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, टनकपुर : चार माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उत्तराखंड इम्प्लाइज यूनियन की स्थानीय शाखा की ओर से मंडलीय कार्यालय के बाहर रोडवेज प्रबंधन के साथ सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। बाद में उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी भेजा गया। कर्मचारियों ने कहा कि चार माह बाद भी रोडवेज कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि उनकी मागों पर शीघ्र अमल नही किया गया तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। आप पार्टी ने रोडवेज कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है। पार्टी की जिला प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा भाजपा व काग्रेस ने हमेशा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की है। प्रदर्शन करने वालों में चन्द्र बल्लभ जोशी, पूरन राम, हुकुम चंद, जगदीश जोशी, नरेश राणा, योगेश भार्गव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी