राम ने किया ताड़का का वध

By Edited By: Publish:Sat, 27 Sep 2014 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Sep 2014 11:38 PM (IST)
राम ने किया ताड़का का वध

टनकपुर : नव युवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शुक्रवार को राम जन्म, ताड़का वध आदि का सुंदर मंचन किया गया। ताड़का के पुतले का दहन भी किया गया। शनिवार को जनक दरबार और नगर दर्शन का मंचन किया जाएगा। दर्शकों से पंडाल खचाखच भरा रहा। दर्शक मंचन की खूब सराहना कर रहे हैं। इस दौरान एआरटीओ विमल पांडे, वैश्य समाज के महामंत्री राकेश अग्रवाल, कमेटी अध्यक्ष मनोज प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, उमेश पाठक, दिनेश प्रजापति, भरत चड्ढा, मुकेश साहू आदि सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी