शानदार जीत पर भाजपाइयों में हर्ष

चम्पावत/बनबसा : उप्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर शनिवार को भाजपाइयों ने खुश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Dec 2017 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 02 Dec 2017 04:48 PM (IST)
शानदार जीत पर भाजपाइयों में हर्ष
शानदार जीत पर भाजपाइयों में हर्ष

चम्पावत/बनबसा : उप्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर शनिवार को भाजपाइयों ने खुशी जताई। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में नगर के मुख्य बाजार में पटाखे फोडे़ व मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, श्याम पांडेय, गिरीश जोशी, मोहन भट्ट, लक्ष्मण सिंह बोहरा, ललित पांडेय, उमेश जोशी आदि भाजपाई मौजूद रहे। इधर, बनबसा में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र रावत की अध्यक्षता और देवेन्द्र ठाकुर के संचालन मे हुए कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी में नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मिली भारी जीत के लिए यूपी की जनता का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर हेमा जोशी, रानी कापडी, उमेद सिह नेगी, देवेन्द्र गुरंग, संजय ठाकुर, मोनू ठाकुर, विजेन्द्र, डी डी पाडे आदि के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी