नेपाल के लिए 12 सौ मीटर सिंचाई नहर बनाएगा भारत

भारत, नेपाल को सिंचाई के लिए नहर बनाकर पानी देगा। संधि के अनुसार भारत 1200 मीटर नहर बनाकर नेपाल को देगा।

By Gaurav KalaEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 10:28 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 06:30 AM (IST)
नेपाल के लिए 12 सौ मीटर सिंचाई नहर बनाएगा भारत
नेपाल के लिए 12 सौ मीटर सिंचाई नहर बनाएगा भारत

 चंपावत, [जेएनएन]: भारत जल्द ही नेपाल को सिंचाई के लिए 12 सौ मीटर नहर बनाकर देगा। सारी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी साल नहर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिंह ने टनकपुर में शारदा बैराज का निरीक्षण करने के बाद कहा कि नेपाल को दी जाने वाली नहर का भी सर्वे कर लिया गया है। एनएचपीसी पावर स्टेशन का निर्माण 1991 में किया गया था। इसी वर्ष नेपाल से संधि हुई थी कि भारत, नेपाल को सिंचाई के लिए नहर बनाकर पानी देगा। संधि के अनुसार भारत 1200 मीटर नहर बनाकर नेपाल को देगा। 
उन्होंने बताया कि नहर पर इसी वर्ष कार्य शुरू हो जाएगा और दो साल में नहर बनाकर तैयार कर ली जाएगी। वहीं नेपाल ने पहले से ही अपने क्षेत्र में नहर का निर्माण कार्य जारी रखा हुआ है। अमरजीत सिंह ने बताया कि नहर निर्माण से नेपाल की सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ पानी की समस्या भी दूर होगी। दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध है। 
सचिव अमरजीत सिंह 25 फरवरी को प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का निरीक्षण करेंगे। बहुद्देश्यीय पंचेश्वर बांध का डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर पंचेश्वर बांध परियोजना के सीईओ डा. महेंद्र गुरंग, एनएचपीसी के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता भी मौजूद थे।
chat bot
आपका साथी