नो मेंस लैंड में बन रहे मकानों का काम रुकवाया

संवाद सहयोगी टनकपुर टनकपुर से लगे पड़ोसी देश नेपाल के ब्रहमदेव मंडी स्थित नो मेंस लैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:55 PM (IST)
नो मेंस लैंड में बन रहे मकानों का काम रुकवाया
नो मेंस लैंड में बन रहे मकानों का काम रुकवाया

संवाद सहयोगी, टनकपुर : टनकपुर से लगे पड़ोसी देश नेपाल के ब्रहमदेव मंडी स्थित नो मेंस लैंड पर कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को शुक्रवार हटाया गया। नो मेन्स लैंड पर तीन मकानों के निर्माण किया जा रहा था। जिसे मौके पर पहुंचकर एसएसबी व पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया।

बता दें कि लंबे समय से नो मेंस लैंड में नेपाल की ओर से अक्सर अवैध निर्माण कार्य होते रहे हैं। नेपाल की ओर से नो मेंस लैंड में कई लोगों द्वारा खेती भी की जा रही है। पिछले दिनों नेपाल के लोगों द्वारा अस्थायी तौर पर लगाई गई दुकानों को भी यहां से हटाया गया था। पूर्व में यहां पर तीन कच्चे झाले बनाए गए थे। अब इन्हीं झालों को तोड़कर पक्के मकान बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसएसबी व पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रोका गया। कोतवाल सीएम सिंह ने बताया कि फिलहाल नो मेंस लैंड पर अवैध ढंग से हो रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। साथ ही इस संबंध में नेपाल के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी