चांद निकलने पर महिलाओं ने तोड़ा व्रत

संवाद सहयोगी, चम्पावत/लोहाघाट/टनकपुर : करवाचौथ पर दिन भर बाजार गुलजार रहा। करवाचौथ व्रत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 10:50 PM (IST)
चांद निकलने पर महिलाओं ने तोड़ा व्रत
चांद निकलने पर महिलाओं ने तोड़ा व्रत

संवाद सहयोगी, चम्पावत/लोहाघाट/टनकपुर : करवाचौथ पर दिन भर बाजार गुलजार रहा। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद चांद निकलने पर पति व चांद की पूजा अर्चना कर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारायण किया।

शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना व कुंवारी कन्याओं ने अच्छे पति की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। यहां तक कुछ पतियों ने भी अपनी पत्‍‌नी की दीर्घायु की कामना को व्रत रखा। सुबह नहाने धोने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पूर्ण श्रृंगार किया। बाजार में भी करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। बचा कुचा सामान खरीदने के लिए महिलाएं दोपहर तक बाजार में दिखी। हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की ब्यूटी पार्लर में काफी भीड़ रही। कई महिलाओं ने अपने घरों में ही मेहंदी लगवाई। हालांकि दोपहर के बाद महिलाएं घर में कैद हो गई और अपनी साज सज्जा में जुट गई और चांद के निकलने का इंतजार करने लगी। व्रत के चलते महिलाओं ने अच्छे व स्वादिष्ट पकवान भी बनाए। निर्जला व्रत रखने के कारण कई बार महिलाओं का साहस भी टूटने लगा कि लेकिन पति की लंबी उम्र की कामना के चलते वह सब सहती रही। देर शाम को चांद निकलने के बाद उन्हें चांद की पूजा के बाद पति की पूजा अर्चना की। पतियों ने भी पानी पिलाकर पत्‍‌नी का व्रत पूरा किया और सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी