नेपाल में चार दिनी तीज पर्व का शुभारंभ

By Edited By: Publish:Thu, 28 Aug 2014 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 28 Aug 2014 10:49 PM (IST)
नेपाल में चार दिनी तीज पर्व का शुभारंभ

जागरण संवाददाता टनकपुर : हरितालिका तीज व्रत पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह पूजा अर्चना कर महिलाओं ने पति के दीर्घायु की कामना की। गुरुवार को इस पर्व पर मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया। यह पर्व पड़ोसी देश नेपाल में धूमधाम से मनाया जाता हैं। नेपाल के ब्रहमदेव मण्डी मैदान में चार दिवसीय तीज पर्व का महिला कमेटी की अध्यक्ष ममता जोशी ने पर्व का शुभारंभ किया। उन्होने तीज पर्व की महत्व के बारे में बताते हुए मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस बीच नेपाली भाषा में तीज को झमाझम - नाचे रे छमा छम गीत में महिलाओं, बच्चों ने डांस किया। दूर दराज गांव से भी महिलाएं, पुरुष व बच्चे कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम में कृष्णा नेगी, हेमा कार्की, ममता धामी, भावना बोहरा, पुष्पा थापा, सोनी थापा, सरिता आचार्य, पशुपती बोहरा, कलावती बोहरा, कल्पना भट्ट आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी