मेहनत काश्तकारों की लाभ कमा रहे बिचौलिए

संवाद सहयोगी, चम्पावत : पर्वतीय क्षेत्रों में नाशपाती का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। लेकिन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Aug 2018 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Aug 2018 10:57 PM (IST)
मेहनत काश्तकारों की लाभ कमा रहे बिचौलिए
मेहनत काश्तकारों की लाभ कमा रहे बिचौलिए

संवाद सहयोगी, चम्पावत : पर्वतीय क्षेत्रों में नाशपाती का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। लेकिन काश्तकारों को इसका सही मूल्य न मिलने से अधिकांश क्षेत्रों में यह फल पेड़ों में ही सड़ जाते हैं। या अगर कोई ठेकेदार खरीदता भी है तो इसके औने-पौने दाम लगाता है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की और विभिन्न योजनाएं तो चल रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों का इसका कोई लाभ नहीं मिल रही है। जिससे काश्तकारों को काई खास लाभ नहीं होता। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में लोग इसे अच्छी कीमत में खरीदते हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाला फल औषधीय लाभ में भी प्रयोग किया जाता है। नाशपाती में कई प्रकार के लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में नाशपाती अधिक मात्रा में उत्पादित होता है। इसलिए यहां इसका इसकी बिक्री कम रहती है और मैदानी क्षेत्रों में इसे बेचने के लिए संसाधनों की कमी व अधिक खर्च के कारण काश्तकार इसे बाहर नहीं बेच पाते हैं। लेकिन मैदानी क्षेत्रों से कई ठेकेदार नाशपाती को यहां से खरीद कर मैदानों में ले जाते हैं। लेकिन वह भी काश्तकारों से औने पौने दामों पर नाशपाती खरीदकर ले जाते हैं। जिस कारण कई काश्तकार इसे बेचते ही नहीं हैं। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में नाशपाती पेड़ों में ही या गिर कर बेकार हो जाते हैं। यहां दो प्रकार की नाशपाती पाई जाती है, एक गोल व एक लंबी। लंबी नाशपाती को ज्यादा अच्छा बताया जाता है। नाशपाती में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

नाशपाती एक कठोर छिक्कल वाला फल होता है कई लोग इसे पसंद भी नहीं करते हैं। लेकिन इसमें शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व विद्यमान होते हैं। नाशपाती में फाइबर का खजाना होता है। जो पाचन तंत्र मजबूत बनता है। नाशपाती में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। नाशपाती के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। इसके अलावा नाशपाती का सेवन करने से त्वचा पर चमक आती है। गावों में नाशपाती बहुत अधिक होता है लेकिन इसे बाजार तक लाने में समस्या होती है। यदि वाहन में इसे बाजार तक ले भी आए तो इसका सही मूल्य नहीं मिल पाता है। - दिनेश चंद्र कापड़ी। क्षेत्र में एक मंडी की व्यवस्था होनी चाहिए। जहां काश्तकार अपना उत्पादन बेच सकें और उन्हें सही दाम मिल सके। - चंद्रशेखर पांडेय। यहां नाशपाती आसानी से मिल जाता है इसलिए लोग कम ही खरीदते हैं। बाहर से आने वाले लोग या मैदानी क्षेत्रों को यात्रा करने वाले यात्री ही इसे खरीदते हैं। इस समय नाशपाती 30 रुपये किलो बिक रहा है। - प्रकाश, फल विक्रेता। वर्जन -

नाशपाती का जिले में अच्छा उत्पादन होता है। लेकिन काश्ताकरों को अच्छा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि शासन स्तर से कोई ऐसी इंडस्ट्री यहां लगे जिससे काश्तकारों के उत्पादों का उन्हें सही मूल्य मिल सके। - एनके आर्या, डीएचओ चम्पावत।

chat bot
आपका साथी