भोजन माता का स्वास्थ्य बिगड़ा, मौत

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्षीणा बांस में भोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:16 PM (IST)
भोजन माता का स्वास्थ्य बिगड़ा, मौत
भोजन माता का स्वास्थ्य बिगड़ा, मौत

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्षीणा बांस में भोजन माता का स्कूल में अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश सिंह फत्र्याल के अनुसार भोजनमाता जानकी देवी (35) मंगलवार को जब स्कूल आई तो उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार, योगेश नाथ, त्रिलोचन जोशी, आशा राय निजी वाहन से सीएचसी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. मंजीत सिंह का कहना था कि शरीर में खून की कमी के कारण उसकी मौत हुई। जानकी देवी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को अनाथ छोड़ गई है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण दोनों बच्चों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। दोनों बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठने से बच्चे अनाथ हो गए है। आठ साल पूर्व पति राजेंद्र सिंह फत्र्याल की मौत के बाद मां ने जैसे तैसे बच्चों का भरण पोषण किया था।

chat bot
आपका साथी