अध्यक्ष पद के लिए भिड़ेंगे जिले केदोनों विधायक

जागरण संवाददाता चम्पावत गांव की सरकार के लिए आज खुलने वाले पिटारे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:27 AM (IST)
अध्यक्ष पद के लिए भिड़ेंगे जिले केदोनों विधायक
अध्यक्ष पद के लिए भिड़ेंगे जिले केदोनों विधायक

जागरण संवाददाता, चम्पावत : गांव की सरकार के लिए आज खुलने वाले पिटारे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों की भी तस्वीर साफ होगी। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण सामान्य महिला के हक में जारी होने से जनपद के दोनों विधायकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण कि महिला सीट के लिए दोनों विधानसभा में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जो दोनों विधायकों की नजीदीकी हैं। चर्चा है कि दोनों विधायक अब अपने पक्ष में अध्यक्ष का ताज झटकने के लिए मैदान में जंग लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि जनपद में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए। जिसमें 313 प्रधान, 134 बीडीसी और 15 जिपं सदस्यों के लिए हजारों लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। अब 21 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणामों से कोहरा छंटते ही क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी तेज हो जाएगी। बात जिला पंचायत अध्यक्ष की करें तो रविवार को आयोग ने सामान्य महिला का आरक्षण जारी कर दिया है। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार अध्यक्ष की कुर्सी आरक्षित महिला होगी, लेकिन सामान्य महिला के हक में आरक्षण जारी होने के बाद दावेदारों की संख्या बढ़ने के साथ जनपद के दोनों विधायकों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। बात चम्पावत विधानसभा की करें तो धुरा व शक्तिपुर बुंगा में भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटकर खड़े हैं। तो वहीं लोहाघाट विधान सभा में रैघांव व राइकोट कुंवर में भाजपा प्रत्याशी जीत की हाड़ में शामिल हैं। दोनों विधानसभा में इन प्रत्याशियों की जीत दर्ज होने के बाद दोनों विधायक अपने क्षेत्र की महिला को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए जोर अजमाइस करेंगे। बात चम्पावत ब्लॉक प्रमुख की करें तो यहां प्रबल दावेदारों में मुकेश महराना का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वहीं गोविंद सामंत, सुंदर बोहरा व पप्पू खर्कवाल भी दावेदारी पेश करेंगे। इसमें गोविंद सामंत व पप्पू खर्कवाल चुनाव मैदान में डटे हैं। अन्य दो लोग निर्विरोध चुने जा चुके हैं। गोविंद सामंत अगर सल्ली सीट पर जीत दर्ज करते हैं तो ब्लॉक प्रमुख चुनाव भी काफी रोमांच भरा होगा। वहीं लोहाघाट ब्लॉक में विधायक अपने भांजे को कुर्सी पर बैठाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन वहां पर अन्य तीन लोग भी ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी कर रहे हैं। बाराकोट ब्लॉक में भी तीन उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी कर रहे हैं। बहरहाल, जो भी हो सोमवार को चुनाव परिणामों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के दावेदारों के लिए सियासी हलकों में जरूर तेजी आ जाएगी।

chat bot
आपका साथी