प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो से उत्साहित है जनता : बंशीधर भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 06:17 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो से उत्साहित है जनता : बंशीधर भगत
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो से उत्साहित है जनता : बंशीधर भगत

चम्पावत, जेएनएन : केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर चम्पावत विधान सभा की वर्चुअल रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी के कार्यो से उत्साहित है।

उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के छह सालों की तुलना कांग्रेस के 60 सालों से करते हुए कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस ने बड़े-बड़े घोटाले कर देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया और हमेशा देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए। रैली की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कोरोना संक्रमण काल में जनता की भलाई के लिए जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और जिले में पार्टी की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। वर्चुवल रैली के संयोजक विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी केंद्र सरकार के कार्य गिनाए और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जिला महामंत्री दीपक रजवार, रोहिताश अग्रवाल, हेमा जोशी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष और आम कार्यकर्ता वर्चुअल रैली से जुड़े।

chat bot
आपका साथी