भाजपा के बागी विपिन के सिर सजा पालिकाध्यक्ष का ताज

संवाद सहयोगी, टनकपुर : नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद में भाजपा के बागी प्रत्याशी विपिन कु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 12:47 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 12:47 AM (IST)
भाजपा के बागी विपिन के सिर सजा पालिकाध्यक्ष का ताज
भाजपा के बागी विपिन के सिर सजा पालिकाध्यक्ष का ताज

संवाद सहयोगी, टनकपुर : नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद में भाजपा के बागी प्रत्याशी विपिन कुमार ने मारी बाजी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया। बाद में अध्यक्ष पद पर काबिज हुए विपिन ने समर्थकों के साथ नगर में क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। जो 2:30 बजे समाप्त हो गई थी। शुरू में एक से आठ वार्डो की गिनती हुई थी। जिसमे सभासदों की घोषणा की गई थी। बाद में अध्यक्ष पद के लिए गणना हुई थी। फिर वार्ड नौ से 11 वार्डो की गणना हुई। विजय प्रत्याशी विपिन वार्ड एक से आठ तक की गिनती में करीब 970 मतों से आगे चल रहे थे। बाद में तीन वार्डो की मतगणना पर वह कुछ मतों से पीछे हो गए। पालिका में पडे़ 9,741 मतों मे से विपिन को 3404 मत पडे़। जबकि भाजपा प्रत्याशी दीप चन्द्र पाठक को 2627 मत पडे़। वह 792 मतों से विजयी रहे। वही कांग्रेस प्रत्याशी हरीश भट्ट को 2171 मत पडे़। बसपा प्रत्याशी मो0 उमर को मात्र 57 मतों से संतोष होना पड़ा। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी धर्मानन्द पांडेय को 787, भीम रजवार को 173 व राजेन्द्र भंडारी को 38 मत पडे़। जबकि नोटा 43 व 429 मत रद्द हुए। जबकि पोस्टल बैलेट के माध्यम से कोई भी मत नही पड़ा। इंसेट

इससे पूर्व भी पालिका के अध्यक्ष पद पर अजमा चुके भाग्य

टनकपुर : विपिन कुमार व उनकी पत्नी इससे पूर्व भी पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके है। लेकिन उन्हें व उनके पत्‍‌नी को इन चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2008 में विपिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडे़ थे। जबकि वर्ष 2013 में इनकी पत्‍‌नी निशा को कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमे इनकी हार हुई थी। वही विपिन ने इस बार भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन उन्हें टिकट न मिलने पर निर्दलीय ही चुनाव समर में उतर गए। इसके लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया।

chat bot
आपका साथी