देवीधुरा में गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर गरजे छात्र

देवीधुरा में एक माह से गैस आपूर्ति नहीं होने के कारण छात्र नेताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:14 PM (IST)
देवीधुरा में गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर गरजे छात्र
देवीधुरा में गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर गरजे छात्र

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : देवीधुरा में एक माह से गैस आपूर्ति नहीं होने के कारण छात्र नेताओं ने शुक्रवार को देवीधुरा गैस गोदाम के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छात्रों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो क्षेत्रीय लोगों को साथ में लेकर गोदाम में तालाबंदी की जाएगी। छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त में दे रही हैं और दूसरी ओर देवीधुरा गैस गोदाम में एक माह से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जंगलों से जलौनी लकड़ी खोज कर दिनचर्या चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। छात्रों ने गैस गोदाम के बाहर गैस चूल्हा और खाली सिलेंडर में लकड़ी जलाकर कर प्रदर्शन किया। इधर देवीधुरा गैस गोदाम प्रबंधक अशोक आर्या ने बताया कि क्षेत्र में तीन गाड़ियों की आवश्यकता है। प्लांट से एक गाड़ी मिल रही है। जिससे दिक्कतों का समाना करना पड़ा है। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, हिमाशु जोशी, दीपाशु आर्या, हरीश सिंगवाल, दीपक जोशी, पंकज जोशी, सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहे। ===== जिला मुख्यालय में तीन हजार के पार पहुंचा गैस का बैकलाग

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में गैस का संकट कम नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को बैकलाग तीन हजार के पार पहुंच गया। बैकलाग को पाटने के लिए गैस एजेंसी को प्रतिदिन पांच ट्रक सिलिंडर की आवश्यकता है।

जिला मुख्यालय में कुमाऊं मंडल विकास निगम नगर और तिलढुकरी क्षेत्र में दो गैस एजेंसियां संचालित कर रहा है। दोनों एजेंसियों में 38 हजार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की जरू रत पूरी करने के लिए प्रतिदिन 800 सिलेंडर की आवश्यकता है, लेकिन जिला मुख्यालय में पिछले एक पखवाड़े से 500 से अधिक सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे बैकलाग लगातार बढ़ रहा है। अधिकांश गैस वितरण केंद्रों में लंबे समय से गैस नहीं बंट रही है। गैस खत्म हो जाने के चलते अब उपभोक्ताओं को बिजली के हीटर में खाना बनाने का इंतजाम करना पड़ रहा है। ======== गैस की कमी दूर करने के लिए लगातार उच्चाधिकारयों से वार्ता की जा रही है। प्लांट से पर्याप्त गैस नहीं पहुंचने के चलते संकट खड़ा हुआ है। जिसे दूर करने के प्रयास चल रहे हैं।

- मंजू बिष्ट, प्रबंधक गैस एजेंसी

chat bot
आपका साथी