खेती के लिए बारिश पर निर्भरता होगी कम

संवाद सहयोगी, चम्पावत : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले के पाटी व चम्पावत विकास खंड में 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST)
खेती के लिए बारिश पर निर्भरता होगी कम
खेती के लिए बारिश पर निर्भरता होगी कम

संवाद सहयोगी, चम्पावत : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले के पाटी व चम्पावत विकास खंड में 121.25 हेक्टेयर कृषि सिंचित क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई है। इन जगहों पर अब विभाग कृषि को बढ़ावा देने में जुट गया है। किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए 59 सिंचाई टैंक बनाए गए हैं। साथ ही चाल-खालों का भी निर्माण किया गया है।

जिले में कुल 31971 किसान खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं। समय पर बारिश न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीएमकेएसवाई से अब किसानों को महज मानसून पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसानों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में इंट्रीग्रेटेड वाटर शेड मैनेजमेंट प्रोग्राम एवं जलागम विकास योजना से जिले के 26624 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल में से 3022 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र था। 2015-16 में पीएमकेएसवाई के बाद इसमें 121.25 हेक्टेयर कृषि सिंचित क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई।

ड्रिप सिंचाई के तहत छेड़ापानी, बिशुंग, रौसाल, घिंगराण, बाजरीकोट में 34.32 हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ा है। चाल-खालों से जल संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी कई जगहों पर छोटे सिंचाई टैंक बनाए जाने हैं। इससे सिंचित कृषि उत्पादन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

= आरएल चंद्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी, चम्पावत।

जैविक कृषि को बढ़ावा

चम्पावत: मुख्य कृषि अधिकारी आरएन चंद्रवाल ने बताया कि परंपरागत कृषि जैविक विकास योजना में 25 कलस्टर बनाए गए हैं। किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही कृषि उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। किसानों से मडुवे का परंपरागत बीज खरीद कर फिर उन्हीं को 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। जिले में 6716 किसानों को 200 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से 11.92 लाख रुपये का बोनस दिया गया। बाराकोट, पाटी, चम्पावत के तामली, मंच स्वाला क्षेत्र में जैविक मडुवे का उत्पादन किया जा रहा है। जैविक खाद बनाने के लिए किसानों को ड्रम मुहैया कराए गए हैं।

chat bot
आपका साथी