जीजीआइसी में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न

लोहाघाट: स्थानीय जीजीआइसी सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सहित

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 07:52 PM (IST)
जीजीआइसी में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न

लोहाघाट: स्थानीय जीजीआइसी सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सहित कई अभिभावकों ने अपने विचार रखे।

शुक्रवार को एसएमसी अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता व प्रवक्ता गणेश पुनेठा के संचालन में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता द्वारा द्वीप प्रज्जवलित किया। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यालय की हर समस्या से निपटने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभिभावकों से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सुभाष विश्वकर्मा, महेश पाटनी, केशव गिरी, सुनीता जोशी, विनिता पांडेय, कैलाश ढेक, गणेश सिंह बिष्ट, बसीर अहमद, नाथ सिंह बिष्ट, जीवन राम, पुष्पा ढेक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी