केवि के नौ होनहारों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन

जागरण संवाददाता, लोहाघाट : केंद्रीय विद्यालय के नौ छात्रों का चयन 46वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के

By Edited By: Publish:Thu, 03 Sep 2015 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2015 04:06 PM (IST)
केवि के नौ होनहारों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन

जागरण संवाददाता, लोहाघाट : केंद्रीय विद्यालय के नौ छात्रों का चयन 46वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। आयोजित समारोह में प्राचार्य बीडी ओली ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक अनूप जखमोला ने बताया कि 18 से 24 अगस्त तक देहरादून में आयोजित हुए क्षेत्रीय खेलों में वालीबॉल, शतरंज, बैडमिंटन आदि में विद्यालय के निखिल बोहरा, करन राय, विवेक बगौली, ऋषभ तड़ागी, गौतम खर्कवाल, पंकज पांडेय, प्रकाश सिंह, दिव्यांशु बिष्ट, यश माहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन पर इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देहरादून संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिताएं दिल्ली एवं पटना संभाग में संपन्न होंगी। शिक्षक समीर जोशी, डीके खन्ना, सीएस पांडेय, जीवन चन्द्र जोशी, विजेन्द्र कुमार, मनीष जोशी, ज्योति पांडेय, हिमांशु जोशी, सजीत मिंज, प्रकाश चन्द्र पुनेठा आदि ने बच्चों की पीठ थपथपाई।

chat bot
आपका साथी