खनन को लेकर खौले भाजपाई

जागरण संवाददाता, टनकपुर : पूर्णागिरि मार्ग से लगे गांव उचौलीगोठ के शारदा नदी से लगे 28 हेक्टेयर क्षे

By Edited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 10:29 PM (IST)
खनन को लेकर खौले भाजपाई

जागरण संवाददाता, टनकपुर : पूर्णागिरि मार्ग से लगे गांव उचौलीगोठ के शारदा नदी से लगे 28 हेक्टेयर क्षेत्र से खनन को लेकर ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से तहसील में इसके विरोध में धरना कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

मालूम हो कि कुमाऊंमंडल विकास निगम द्वारा 28 हेक्टेयर क्षेत्र के 4.9 हेक्टेयर क्षेत्र से रविवार से खनन निकासी कार्य शुरू कराया गया। इस क्षेत्र से निकासी होने के साथ ही ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। इधर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता तहसील में इस क्षेत्र में हो रहे खनन को रोके जाने के लिए धरने में बैठ गए।

खनन कार्य को रोके जाने के लिए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस बीच भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष भीम रजवार ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इस क्षेत्र से खनन कार्य बंद नहीं किया तो भाजपा आम जनमानस को लेकर उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। भाजपा जिला महामंत्री दीपक पाठक, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शिवराज चंद, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, कमल पन्त, कलावती कापडी, राजू भंडारी, सतीश पाण्डेय, विनोद वर्मा, अमजद भाई, नारायण सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह, बच्ची नाथ, पान सिंह महर, लक्ष्मी दत्त जोशी, भवान सिंह, योगेश जोशी, कुमुद जोशी, गोविंद नरियाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी